पवित्रम गोसेवा परिवार एक महत्वपूर्ण अभियान है I गाँव - गाँव में गोकथा एवं पंचगव्य उत्पाद निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम, गो-आधारित आदर्श ग्रामों के विकास तथा देशी गाय के धार्मिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व और उसके उत्पादों की महत्ता के बारे में जागरूकता अभियान आदि के माध्यम से सभी गोसेवा-भावी लोगों को जोड़ने का प्रयास है, जिसका मुख्य उद्देश्य है पंचगव्य द्वारा गोमाता को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाकर उसकी रक्षा करना I भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण-संवर्धन, धर्म-अध्यात्म सम्बन्धी गतिविधियों को बढ़ावा देने, समाज में गो-सेवा के भाव को पुनः जागृत एवं समृद्ध करने तथा मूल्य आधारित समाज के निर्माण के लिए पवित्रम गोसेवा परिवार के निम्नलिखित कार्यक्रम हैं :

1.                गोपालन, गोसंवर्धन, गो-चिकित्सा एवं गोरक्षा

2.                पंचगव्य की उपयोगिता का प्रचार एवं प्रसार

3.                भारतीय गोवंश नस्ल सुधार हेतु प्रजनन केन्द्रों की स्थापना 

4.                पंचगव्य चिकित्सा एवं प्रचार

5.                गोविज्ञान अनुसंधान केन्द्र की स्थापना

6.                पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण केन्द्र

7.                देशी गाय-आधारित अमृत (जैविक) कृषि का प्रचार एवं प्रशिक्षण

8.                गोशालाओं को पंचगव्य उत्पाद द्वारा आत्मनिर्भर बनाना

9.                पूर्णकालिकन गोसेवा-व्रती कार्यकर्ताओं का निर्माण

10.             गोसेवकों का संगठन खड़ा करना

11.             गो-महिमा पर जन जागरण के कार्यक्रम